झारखण्ड की मौजूदा सरकार ने झारखंड की विकास गति को किया प्रभावित: रविंद्र राय प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, बीजेपी।

झारखण्ड की मौजूदा सरकार ने झारखंड की विकास गति को किया प्रभावित: रविंद्र राय प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, बीजेपी।

Share
Link copied

झारखण्ड की मौजूदा सरकार ने झारखंड की विकास गति को किया प्रभावित: रविंद्र राय प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, बीजेपी।

The present government of Jharkhand has affected the pace of development of Jharkhand: Ravindra Rai State Working President, BJP.
BJP

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय ने झारखंड मुक्ति मोर्चा राजद और कांग्रेस की गठबंधन वाली वर्तमान राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रविंद्र राय ने कहा कि कांग्रेस ने सांप्रदायिकता, राष्ट्रीय जनता दल ने जातिवाद को और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आदिवासी और गैर आदिवासी की भावना को हवा देकर राज्य के विकास को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सुदूर गांव टोलो में रहने वाले वैसे लोगों को आगे करना चाहती है जो अब तक उपेक्षित रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास के मूल मंत्र पर काम करते हैं इस तरह से झारखंड में भारतीय जनता पार्टी यहां रहने वाले सभी लोगों के प्रति समर्पण की भावना से काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबके मान सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि अब तक के भाजपा के शासनकाल में झारखंड में नक्सलवाद का सफाया हुआ है वहीं महिला सुरक्षा पर भाजपा का शुरू से फोकस रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं वहीं हिंसा की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। नक्सलवाद एक बार फिर से जगह-जगह पर अपनी भयावता को दिखा रहा है। रविंद्र राय ने कहा कि पार्टी का मानना है कि झारखंड की जनता मूल रूप से भाजपाई है। पिछले शासन काल को याद रखते हुए झारखंड की जनता एक बार फिर से राज्य में भाजपा की सरकार बनाएं।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow