झारखंड चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न,चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने किया जीत का दावा।
झारखंड चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न,चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने किया जीत का दावा
23 नवंबर को झारखंड में खिलेगा कमल..भाजपा
रांची: झारखंड में दोनों चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और इसके साथ ही आप एग्जिट पोल के नतीजे के साथ ही साथ राजनीतिक पार्टियों अपने-अपने सरकार बनाने का दावा कर रही है। झारखंड में इस बार एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच में कड़ा मुकाबला देखा गया है। जीत का ताज किसके सर पर सजेगा यह 23 नवंबर के परिणाम से पता चलेगा, लेकिन इससे पहले भारतीय जनता पार्टी आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है। केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने आज पत्रकारों से औपचारिक चर्चा करते हुए झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा किया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने पत्रकारों को चुनाव भर में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने पर आभार व्यक्त किया है। दिल्ली रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड में कमल खिलने का शत प्रतिशत भरोसा जताया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

















