मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , भगवान बिरसा मुंडा के वंशज ,दिवंगत मंगल मुंडा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , भगवान बिरसा मुंडा के वंशज ,दिवंगत मंगल मुंडा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

Share
Link copied

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , भगवान बिरसा मुंडा के वंशज ,दिवंगत मंगल मुंडा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

Chief Minister Hemant Soren paid heartfelt tribute to late Mangal Munda, a descendant of Lord Birsa Munda...
Chief Minister Hemant Soren paid heartfelt tribute to late Mangal Munda, a descendant of Lord Birsa Munda…

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के क्रम में आज रिम्स अस्पताल में हुई मौत के बाद , अस्पताल पहुच कर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रिम्स अस्पताल पहुंचकर दिवंगत मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना दी। मंगल मुंडा के परिजनों को राज्य सरकार के स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow