Excise and Prohibition Minister Yogendra Prasad reviewed the situation at the Excise Bhawan today.

उत्पाद एवं मद्द निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने आज उत्पाद भवन में की समीक्षा।

Share
Link copied

रांची: उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने आज रांची में राज्य के आठ देसी शराब उत्पादक कंपनियों के मालिकों के साथ बैठक की।इस दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 से लेकर अब तक देसी शराब के उत्पादन में लगातार गिरावट आई है। ऐसा होने से उपभोक्ताओं को शराब नहीं मिल रही है वहीं सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि राज्य में मौजूद आठ देसी शराब उत्पादक अपने उत्पादन बढ़ाने का काम करें अन्यथा दूसरे राज्यों से देसी शराब का आयात किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि मार्च महीने में विभाग की ओर से मॉडल शराब दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है जहां उपभोक्ता शराब का सेवन कर सकते हैं। ग्रामीण उपभोक्ताओं से अपील करते हुए मंत्री ने कहा कि वह महुआ दारू के सेवन से दूर रहे। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। मंत्री ने कहा कि शराब से जुड़े उपभोक्ताओं के किसी भी शिकायत के निवारण के लिए सरकार की ओर से टास्क फोर्स का गठन किया गया है जो त्वरित कार्रवाई कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow