रांची में सुबह-सुबह ठांय-ठांय, मॉर्निंग वॉक पर निकले मुखिया को मार दी गो’ली

रांची में सुबह-सुबह ठांय-ठांय, मॉर्निंग वॉक पर निकले मुखिया को मार दी गो’ली

Share
Link copied

रांची : Ranchi  इनदिनों फिर से अपराधियों के गिरफ्त में दिखाई दे रहा है । आम आदमी मॉर्निंग वॉक पर निकलने से डर रहा है हर तरफ उसे खौफ ही नजर आता है और एसएसपी साहब पांच गाड़ियों की सुरक्षा में चलते है । खैर बात आज की करे तो राजधानी रांची के नामकुम से बड़ी खबर है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप को अपराधियों ने गोली मार दी। घायल नन्हे कच्छप को गंभीर हालत में मेडिका में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की यह वारदात आज 23 जनवरी की सुबह करीब 6:30 बजे चरनाबेड़ा गांव में हुई है। घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए।

एसपी-डीएसपी पहुंचे घटनास्थल

गोलीबारी के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। गंभीर रूप से घायल मुखिया को रिम्स अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण एसपी, डीएसपी मुख्यालय-1 और नामकुम के थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

जमीन विवाद में गोली मारने की आशंका

मुखिया को किस वजह से गोली मारी गई है, इसका पता नहीं चला है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद में मुखिया को गोली मारी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मुखिया नन्हे कच्छप के परिजन और स्थानीय लोगों से पुलिस जानकारी ले रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow