indian national congress

झारखंड और बिहार के बदले गए कांग्रेस प्रभारी, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

झारखंड और बिहार के बदले गए कांग्रेस प्रभारी, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस ने बड़ा सांगठनिक फेरबदल किया है। कांग्रेस ने नए प्रभारियों और महासचिवों के रूप में वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। झारखंड और बिहार समेत 9 राज्यों में नए प्रभारी बनाए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

के राजू को झारखंड का नया प्रभारी बनाया गया है. के राजू वर्तमान में कांग्रेस SC, ST और OBC माइनोरिटीज विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर हैं. पूर्व आईएएस अधिकारी रह चुके के राजू तेलांगना के हैदराबाद के रहने वाले हैं. के राजू की गिनती राहुल गांधी के बेहद करीबी नेताओं में होती है.

बता दें कि दिसंबर 2023 में झारखंड के तत्कालीन कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय की जगह गुलाम अहमद मीर को प्रभारी बनाया गया था. उनके पास पश्चिम बंगाल के इंचार्ज की भी जिम्मेवारी थी. गुलाम अहमद मीर के कार्यकाल में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक रहा. लोकसभा चुनाव में जहां कांग्रेस की सीट एक बढ़कर दो हुई, वहीं कांग्रेस ने 2024 विधानसभा चुनाव में 16 सीट जीतने में सफल रही.

झारखंड और बिहार के बदले गए कांग्रेस प्रभारी, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस ने झारखंड के अलावा रजनी पाटिल हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़, बीके हरिप्रसाद हरियाणा, हरिश चौधरी मध्यप्रदेश, गिरिश चोडणकर तमिलनाडु और पुडुचेरी, अजय कुमार लुलु ओडिशा, मीनाक्षी नटराजन तेलंगाना, सप्तगिरी शंकर उल्का मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम वहीं कृष्णा अलावारु बिहार के प्रभारी बनाए गए हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now