दुमका जिले के जरुआडीह मे 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
दुमका जिले के जरुआडीह मे 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

दुमका: नगर थाना क्षेत्र के जरुआडीह इलाके में मोहम्मद आर्यन नामक एक 22 वर्षीय युवक का पेड़ से लटकता शव बरामद किया गया है । परिजनों का कहना है कि यह हत्या है और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया गया है । इधर मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है पेड़ से लटके शव की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और काफी संख्या में लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए । मृतक आर्यन के भाई मो. सिद्दीकी ने बताया कि कल रात 8:00 बजे मेरी नज़दीक के चौंक पर उससे मुलाकात हुई थी तो मैंने उसे घर जाने को कहा । देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो हमलोगों ने उसे फोन लगाया काफी रिंग हुआ पर उसने फोन नहीं उठाया । सुबह हमारे एक पड़ोसी ने जानकारी दी की उसका जरुआडीह बस्ती के आगे सुनसान इलाके में आर्यन का शव पेड़ से लटका हुआ है । सिद्दीकी ने बताया कि हमलोग पांच भाई हैं और यह सबसे छोटा है । यह मेन रोड स्थित एक कपड़े दुकान में काम करता था और कुछ ही दिनों के बाद जो दुमका में हिजला मेला लगने वाला है उसमें एक दुकान भी खोलने वाला था । सिद्दीकी ने जोर देकर कहा कि मेरा भाई आत्महत्या करने वाला इंसान नहीं है । निश्चित रूप से उसकी हत्या की गई है और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया गया है । उसने दोषियों पर कानूनी कारवाई की मांग की
, नगर थाना प्रभारी नंदकिशोर प्रसाद फोरेंसिक जांच टीम के साथ मौके पर पहुंच गई । मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वान दस्ता भी बुलाया गया । पुलिस पूरी टीम के साथ घटना की छानबीन में जुट गई है । शव को पेड़ से उतार कर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । जब मृतक मो.आर्यन के कपड़ों की तलाशी ली गई तो एक मोबाइल और एक पर्स बरामद हुआ । उसने कान में आईपॉड भी लगा रखा था । सभी सामानों को पुलिस ने जांच के लिए अपने पास रख लिया है ।मामले का खुलासा नहीं हो पाया है अनुसंधान जारी है पुलिस पदाधिकारी कुछ भी नहीं कहा..


















