20250221 121653

सौरव गांगुली की कार का एक्सीडेंट, बाल बाल बचे पूर्व क्रिकेटर

  • सौरव गांगुली की कार का एक्सीडेंट, बाल बाल बचे पूर्व क्रिकेटर

    Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आकाश सिंह
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब वे एक कार्यक्रम के सिलसिले में बर्दमान जा रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक बर्दमान यूनिवर्सिटी में उनका एक कार्यक्रम था। इसी दौरान दुर्गापुर एक्सप्रेस वे के दंतानपुर इलाके में उनकी कार एक दूसरे से टकरा गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मिली जानकारी के अनुसार सौरव गांगुली का काफिला जा रहा था इसी दौरान एक ट्रक काफिले के सामने आ गई। ड्राइवर ने बचने के लिए कार का ब्रेक लगाया, इसी दौरान पीछे से आ रही काफिले की दूसरी गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गई।

हालांकि राहत वाली बात है कि इस घटना में सौरव गांगुली को किसी तरह की चोट नहीं आई है। वहीं कार में सवार अन्य लोग भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद करीब 10 मिनट तक सड़क पर ही सौरव गांगुली रुक रहे। स्थानीय पुलिस के पहुंचने के बाद सौरव गांगुली को आगे के लिए रवाना किया गया।

Share via
Share via