दिलीप जायसवाल बने बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, 3 साल होगा कार्यकाल

दिलीप जायसवाल बने बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, 3 साल होगा कार्यकाल

Share
Link copied

दिलीप जायसवाल बने बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, 3 साल होगा कार्यकाल

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पद से इस्तीफा देने वाले बीजेपी के वरीय नेता दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया है। दिलीप जायसवाल निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, केदार गुप्ता, राम सूरत राम प्रस्तावक रहे। नाम का ऐलान होने के बाद दिलीप जयसवाल ने खड़े होकर आभार प्रकट किया।

गौरतलब है कि दिलीप जायसवाल छह महीना पहले वह इस पद पर विराजमान हो चुके थे। लेकिन, आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई थी। अब संवैधानिक तरीके से उनके नाम की एलान कर दिया गया है। दरअसल, दिलीप जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया सोमवार से ही शुरू हुई थी। उन्होंने पार्टी के चुनाव पदाधिकारी सह प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा के सामने प्रदेश अध्यक्ष के लिए अपना पर्चा दाखिल किया था। वहीं दोनों डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य मंत्री, और एमएलसी संजय मयूख दिलीप जायसवाल के प्रस्तावक बने। आज इनके नाम पर बीजेपी आलाकमान ने फिर से मुहर लगा दिया। अब दिलीप जायसवाल 2025-27 तक अध्यक्ष रहेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow