जंगल से लेकर सड़क तक चला चाईबासा पुलिस का अभियान , दो बड़ी खबरें
नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा और उनके दस्ते की सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के गुप्त सूचना के , आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा . झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर० पी०एफ० की टीमों का एक संयुक्त अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान डिकू पोंगा के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को टारगेट करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा I.E.D को विस्फोट किया गया है।फिलहाल सभी सुरक्षा बल सुरक्षित है तथा संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है। इस क्रम में
1. 15 KG का 01 I.E.D.
2. 03 KG का 01 I.E.D.
बरामद किया गया
वहीं दूसरी ओर
होली पर्व और रमजान के मद्देनजर उपद्रवियों से निबटने/भीड़ नियंत्रण हेतु चाईबासा पुलिस के द्वारा दंगारोधी सुरक्षा उपकरणों के साथ “Anti Riot Mock Drill” का अभ्यास किया गया ताकि इसका उपायेग आपात स्थिति में किया जा सके।
पुलिस पदाधिकारियों को होली पर्व के मद्देनजर उपद्रवियों से निबटने / भीड़ नियंत्रण के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी भी दिया गया। साथ ही चाईबासा जिला अन्तर्गत विभिन्न थाना/ओ०पी० क्षेत्रों में आगामी होली पर्व-2025 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी संवेदनशील स्थानों पर ‘फ्लैग मार्च” किया गया तथा लोगों से शांति-व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी।


















