जानिए इतनी गर्मी में झारखंड के किन जिलों में बारिश की संभावना

जानिए इतनी गर्मी में झारखंड के किन जिलों में बारिश की संभावना

Share
Link copied

जानिए इतनी गर्मी में झारखंड के किन जिलों में बारिश की संभावना

झारखंड में गर्मी का सितम शुरू हो गया है लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के कई जिलों का मौसम फिर बदलने वाला है इन इलाकों में बारिश की संभावना बढ़ गई है मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो के साथ धनबाद जिला में लू चलने की आशंका है।

वहीं 17 मार्च से मौसम में बदलाव के आसार दिख रहे हैं। सोमवार को राज्य के अधिकांश जिले में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं तथा मौसम के शुष्क बने रहने की पूरी संभावना है। 18 मार्च को भी आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।

17 मार्च से मौसम में होने वाला बदलाव धीरे-धीरे हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश में बदलने वाला है। 19 मार्च को राज्य के दक्षिण-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की बात कही गई है उसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां के अलावा देवघर, धनबाद, दुमका और गिरिडीह जैसे जिले शामिल हैं।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow