आंदोलन स्थल से देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस ने किया डिटेन
आंदोलन स्थल से देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस ने किया डिटेन

रांची : पूर्व जिला परिषद कांके सदस्य अनिल महतो के हत्या के विरोध में प्रदर्शन के दौरान जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। आज गुरुवार को सवेरे करीब 11:50 AM बजे आंदोलन स्थल अल्बर्ट एक्का चौक से हिरासत में लिया गया। हिरासत के दौरान बंद समर्थक और प्रशासन की बीच जमकर नोंक-झोंक हुई। बताते चलें कि राजधानी रांची समेत संपूर्ण झारखंड बंदी को लेकर “झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा” की ओर से बीते कल बुधवार को देवेंद्र नाथ महतो ने आधिकारिक पत्र जारी किया था। पुलिसिया डिटेन के दौरान देवेंद्रनाथ महतो ने कहा राज्य में जंगलराज चल रहा है। कानून व्यवस्था लचर है, लगातार हत्या हो रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!















