चोरों ने किया हाथ साफ लाखों के जेवर समेत नगदी उड़ा ले गए

Share
Link copied

DINESH , GIRIDIH .

 
गिरिडीह :- पचम्बा थाना क्षेत्र के बोड़ो में गृहस्वामी की अनुपस्थिति में चोरों ने एक घर में लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।बताया गया कि बोड़ो निवासी दीपक पांडेय के बंद पड़े घर में चोरों ने गहना जेवर और नगदी समेत लाखों की संपत्ति उड़ा ली है।घटना की सूचना मिलने पर पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, एएसआई मुंशी यादव, एएसआई उमेश सिंह समेत कई पुलिसकर्मी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।जानकारी के अनुसार दीपक पांडे पूरे परिवार के साथ दुर्गा पूजा की छुट्टी में एक दिन पहले ही अपने गांव लताकी, जमुआ गए हुए थे और शुक्रवार की रात चोरों ने घर के बाहरी गेट का ताला तोड़ा उसके बाद अंदर प्रवेश कर रूम के दो दरवाजों को भी तोड़कर लगभग 1 लाख का गहन जेवर और 30 हजार नगदी चुरा लिया। शनिवार की सुबह जब पड़ोसियों ने देखा कि दीपक पांडेय के बाहरी गेट का ताला टूटा है तो इसकी सूचना उन्हें फोन से दी गई। दीपक पांडे के सपरिवार वापस आने के बाद पता चला कि चोरों ने लाखों रुपया पर अपना हाथ साफ कर लिया है।

बहरहाल पचम्बा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है इस बाबत थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह ने बताया कि बहुत जल्द इस चोरी में शामिल अपराधियों को दबोच लिया जाएगा

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow