IMG 20201024 WA0045

जूता दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान.

Giridih, Dinesh.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : सरिया के झंडा चौक स्थित बंटी बबली नामक जूता दुकान में शुक्रवार की रात आग लग गई। जिससे लाखो की संपत्ति जलकर राख हो गई।इस संबंध में भुक्तभोगी संतोष गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की रात 10:00 बजे वे अपनी दुकान को बंद कर घर चले गए थे। वही 2:00 बजे रात किसी ने उन्हें दूरभाष पर बताया कि उनके दुकान में आग लग गई है। जिसके बाद घर से आकर स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्होंने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखे शू काउंटर, जूते- चप्पल, कार्पेट सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो चुकी थी।

इस संबंध में उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उनके दुकान में बिजली कनेक्शन भी नहीं है। जिससे शॉर्ट सर्किट होने का भय हो। उसने 10:00 बजे रात तक इमरजेंसी लाइट जलाकर दुकान का काम किया। संभावना जताई जाती है कि किसी ने बाहर से उनके दुकान में आग लगाई हो। वहीं भुक्तभोगी ने सरिया थाना में घटना से संबंधित एक लिखित आवेदन भी दिया है। सूचना मिलते ही सरिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा मामले की छानबीन में जुट गई।

Share via
Share via