एक ही गांव में डूबे चार चिराग, मातम में डूबा उडसुग्गी का हर आंगन

एक ही गांव में डूबे चार चिराग, मातम में डूबा उडसुग्गी का हर आंगन

Share
Link copied

एक ही गांव में डूबे चार चिराग, मातम में डूबा उडसुग्गी का हर आंगन

गढ़वा थाना क्षेत्र के उडसुग्गी गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में चार मासूम बच्चों की एक गढ़ा में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में लक्की कुमार (8 वर्ष, पिता – अवधेश राम), अक्षय कुमार (12 वर्ष, पिता – संतोष राम), नारायण चंद्रवंशी (16 वर्ष, पिता – बाबूलाल चंद्रवंशी), और हरिओम चंद्रवंशी (13 वर्ष) का नाम शामिल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी बच्चे खेलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान गांव के समीप एक डोभा के बगल में बने गड्ढे में भरे पानी में वे नहाने चले गए। गड्ढा गहरा होने के कारण वे सभी उसमें डूब गए। जब तक गांव वालों को इसकी जानकारी मिली, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों के शव को पानी से निकाले और तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ संजय कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow