20250418 172001

धनबाद में जुम्मे की नमाज के बाद वक्फ संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा लाये गए वक्फ संशोधन कानून को वापस लेने की मांग को लेकर धनबाद के नया बाजार वासेपुर इलाके में जुमे की नमाज के बाद एक बड़ी जुलूस निकाली गई। सड़कों पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उतर कर वक्फ संसोधन कानून का विरोध किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान शहर काजी मो यूनुस रजाफैजी एवं अन्य प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून एक काला कानून है
इस केंद्र सरकार को वापस लेना पड़ेगा सुप्रीम कोर्ट ने इस पर तल्ख टिप्पणी की है कई प्रावधानों को गैर संवैधानिक बताया है। आर्टिकल 26 हमें जो अधिकार देता है उसे छिनने की कोशिश केंद्र सरकार कर रही है और हम इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेंगे । इसका विरोध देश के कोने में देखने को मिलेगा और मोदी जी को यह कानून वापस लेना ही पड़ेगा।
Share via
Share via