कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या, घर में मिला शव, पत्नी पर हत्या की आशंका

कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या, घर में मिला शव, पत्नी पर हत्या की आशंका

Share
Link copied

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट में उनके आवास पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को उनका शव खून से लथपथ मिला, जिसमें कई घाव थे। प्रारंभिक जांच में उनकी पत्नी पल्लवी पर शक है, जिन्हें हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार ओम प्रकाश और उनकी पत्नी पल्लवी के बीच लंबे समय से तनाव और घरेलू कलह चल रही थी। पल्लवी जो इस मामले में मुख्य संदिग्ध है उसने ही घटना के बाद पुलिस को सूचना दी थी। फिलहाल पुलिस ने पल्लवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जांच में पारिवारिक विवाद की गहराई और हत्या के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow