रक्षा राज्यमंत्री ने कांके डैम का किया निरीक्षण, रांची नगर निगम के अधिकारी रहे मौजूद

रक्षा राज्यमंत्री ने कांके डैम का किया निरीक्षण, रांची नगर निगम के अधिकारी रहे मौजूद

कांके डैम का रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने निरीक्षण किया। इस दौरान रांची नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि कांके डैम की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है, हर तरफ गंदगी का अंबार लगा है।

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि पानी की गुणवत्ता खराब हो चुकी है। इस मौके पर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने इसकी बेहतरी और सफाई सुनिश्चित करने के लिए पर्यटन सचिव से बात कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow