पहलगांव आतंकी हमले का आरोपी आदिल के घर पर धमाका

पहलगांव आतंकी हमले का आरोपी आदिल के घर पर धमाका

Share
Link copied

पहलगांव आतंकी हमले का आरोपी आदिल के घर पर धमाका

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकी आदिल हुसैन के घर पर 24 अप्रैल  को अनंतनाग के बिजबेहरा में उसके घर में एक बड़ा धमाका हुआ। बताया जाता है की सुरक्षाबलों की तलाशी के दौरान घर में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली थी, जिसके कारण धमाका हुआ। तलाशी में कई संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद हुईं।
अनंतनाग पुलिस ने आदिल थोकर, अली भाई और हाशिम मूसा—तीन लश्कर आतंकियों—पर 20 लाख रुपये का इनाम रखा है, जो इस हमले में शामिल माने जा रहे हैं। एक अन्य संदिग्ध, आसिफ शेख के त्राल, पुलवामा स्थित घर को भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
खुफिया सूत्रों के अनुसार, थोकर 2018 में अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान गया था, जहां उसने आतंकी प्रशिक्षण लिया। पिछले साल भारत लौटने के बाद उसने पहलगाम हमले में पाकिस्तानी आतंकियों की मदद की और उन्हें सामग्री मुहैया कराई।
सुरक्षाबल अनंतनाग और पहलगाम में संदिग्धों की तलाश में बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे हैं। तीनों आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं। यह हमला भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का कारण बना है। भारत ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाया, जबकि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने इन आरोपों को खारिज करते हुए हमले को भारत द्वारा रचा गया बताया, जिसे निराधार माना जा रहा है।
गौरतलब है की जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल  को हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow