इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा ने किया बड़ा ऐलान, रोहित शर्मा ने किया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान

इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा ने किया बड़ा ऐलान, रोहित शर्मा ने किया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान

Share
Link copied

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट में लिखा, “सभी को नमस्कार, मैं बस यह बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। अपने देश का व्हाइट जर्सी में प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात रही। सभी प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व जारी रखूंगा।” l

रोहित शर्मा ने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में 177 रन बनाए थे। वह तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने पहले दो टेस्ट मैचों में शतक बनाए (177 और नाबाद 111), 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ। इससे पहले सौरव गांगुली और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने यह कारनामा किया था। वहीं 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176 और 127 रन बनाए, जिससे वह छठे भारतीय बल्लेबाज बने जिन्होंने एक टेस्ट में दोनों पारियों में शतक बनाया। इस मैच में उन्होंने एक टेस्ट में सर्वाधिक 13 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया, जो अभी भी कायम है।

रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैचों में 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन है। रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से रोहित ने पहले ही संन्यास ले लिया था। अब टेस्ट क्रिकेट में भी रोहित शर्मा खेलते नहीं दिखेंगे. हालांकि, वनडे में रोहित शर्मा खेलते रहेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow