भारतीय सेना के शौर्य पर गर्व: विहिप ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की

भारतीय सेना के शौर्य पर गर्व: विहिप ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की

Share
Link copied

भारतीय सेना के शौर्य पर गर्व: विहिप ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की
राँची, 7 मई : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) झारखंड-बिहार के सहमंत्री डॉ. बिरेन्द्र साहू ने भारतीय सेना के हालिया ऑपरेशन सिंदूर की जमकर प्रशंसा की है। इस ऑपरेशन में सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर 90 आतंकवादियों को मार गिराया। डॉ. साहू ने इसे भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम बताया।
डॉ. साहू ने कहा, “पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए हमारे हिंदू भाइयों-बहनों के सुहाग के सिंदूर की रक्षा करते हुए सेना ने यह कार्रवाई की। 24 मिसाइलों से किए गए इस सटीक हमले ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। यह सिर्फ भारतीय सेना का शौर्य ही कर सकता है।” उन्होंने इस ऑपरेशन को आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत कदम बताते हुए देशवासियों से सतर्क रहने और सेना के साथ एकजुटता दिखाने की अपील की।
विहिप ने पाकिस्तान के किसी भी नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प दोहराया। डॉ. साहू ने कहा, “हमें अपनी सेना पर गर्व है, और यह ऑपरेशन आतंकवादियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि भारत उनकी हर साजिश को विफल करने में सक्षम है।”

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow