क्या हुआ तेरा वादा : बीजेपी

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश एवम् भारतीय जनता पार्टी राँची महानगर के तत्वाधान में भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के सभी मंडल में आज सुबह 11:00 बजे झारखंड की हेमंत सरकार के द्वारा चुनाव के समय किये गए बड़े बड़े वादे को अभी तक राज्य की जनता के लिए पूरा नही करने के विरोध पर “क्या हुआ तेरा वादा” कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया गया.

क्या हुआ तेरा वादा : बीजेपी

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आज बीजेपी युवा मोर्चा के द्वारा हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया इसमें बीजेपी के रांची नगर विधायक सीपी सिंह के साथ-साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे. विधायक सीपी सिंह ने कहा कि पिछले 9 महीने में लगातार क्राइम का ग्राफ झारखंड में बड़ा है. जिस तरीके से हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि झारखंड के बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाएगी साथ ही ऐसे युवक जो पढ़ लिखकर बेरोजगार हैं वैसे युवाओं को सरकार बेरोजगार भत्ता भी देगी पर सरकार की कहनी और करनी में बहुत फर्क नजर आता है.

क्या हुआ तेरा वादा : बीजेपी

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश ,जिला एवं मण्डल स्तर के पदाधिकारीगण व सदस्यगण , युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी उपस्थित रहे.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now