झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS-IPS तबादले के बाद : अधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दृष्टि
को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS-IPS तबादले के बाद : अधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात
रांची: झारखंड में हाल ही में हुए बड़े पैमाने पर IAS और IPS अधिकारियों के तबादले के बाद सभी अधिकारियों ने अपने नए पदों का कार्यभार संभाल लिया है। इसके साथ ही, आज कई वरिष्ठ अधिकारी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले IPS अधिकारियों में IG दुमका शैलेंद्र कुमार सिन्हा, IG बोकारो क्रांति कुमार गडिदेशी, DIG पलामू नौशाद आलम अंसारी, SSP धनबाद प्रभात कुमार, SSP जमशेदपुर पीयूष पाण्डेय, SP बोकारो हरविंदर सिंह, SP पाकुड़ निधि द्विवेदी और SP जामताड़ा राजकुमार मेहता शामिल रहे।
वहीं, IAS अधिकारियों में उपायुक्त देवघर नमन प्रियेश लकड़ा, उपायुक्त धनबाद आदित्य रंजन, उपायुक्त कोडरमा ऋतुराज, उपायुक्त गढ़वा दिनेश कुमार यादव और उपायुक्त खूंटी आर. रॉनिटा ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की।
यह मुलाकातें शिष्टाचार के तहत हुईं, जिसमें अधिकारियों ने अपने नए दायित्वों के संबंध में मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की। तबादले के बाद अधिकारियों के बीच नए उत्साह के साथ कार्य शुरू करने की तैयारी है।

















