सिमडेगा में नशामुक्ति के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

सिमडेगा में नशामुक्ति के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

सिमडेगा में नशामुक्ति के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : नरेश
सिमडेगा, : जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में एक जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य विभिन्न विभागों के मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित कर नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु ने की। इस अवसर पर अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, जिला पंचायती राज पदाधिकारी दयानंद कार्जी, समाज कल्याण पदाधिकारी सुरज मुन्नी कुमारी, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी पलटू महतो, शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश केरकेट्टा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण सत्र में वक्ताओं ने नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों, उनके स्वास्थ्य और सामाजिक परिणामों तथा रोकथाम के प्रभावी उपायों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि नशा उन्मूलन के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ एकजुट होकर कार्य करना होगा।
जिला जन-संपर्क पदाधिकारी पलटू महतो ने बताया कि जिले की 94 पंचायतों में नुक्कड़-नाटक टीमों द्वारा स्थानीय भाषाओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, एलईडी वाहन जागरूकता रथ के माध्यम से गांव-गांव प्रचार किया जाएगा। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के जरिए भी नशामुक्ति का संदेश फैलाया जाएगा।
उप विकास आयुक्त ने सभी उपस्थित अधिकारियों और प्रतिभागियों को नशामुक्त भारत और नशामुक्त झारखंड के निर्माण के लिए शपथ दिलाई।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now