सिमडेगा को जल्द मिलेगा क्रिकेट स्टेडियम: जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव

सिमडेगा को जल्द मिलेगा क्रिकेट स्टेडियम: जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रांची में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, जनरल सेक्रेटरी और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान सिमडेगा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बुके देकर जेएससीए पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। टीम सिमडेगा ने जेएससीए के उपाध्यक्ष और ट्रेजरर से भी मुलाकात कर जिले में क्रिकेट के विकास के लिए अपनी मांगें और रूपरेखा प्रस्तुत की।

जेएससीए की ओर से भी सिमडेगा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा, “सिमडेगा जिले में क्रिकेट के विकास के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।” उन्होंने सिमडेगा में क्रिकेट स्टेडियम और अकादमी के निर्माण का आश्वासन देते हुए भरोसा जताया कि जल्द ही इस मांग को पूरा किया जाएगा।

सिमडेगा क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी से भी मुलाकात की। सौरभ तिवारी ने सिमडेगा जिले में क्रिकेट की स्थिति की पूरी जानकारी ली और आश्वासन दिया कि वे जल्द ही सिमडेगा का दौरा करेंगे ताकि वहां के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया जा सके। एसोसिएशन की ओर से उन्हें सिमडेगा आने का निमंत्रण भी दिया गया।

सिमडेगा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ सदस्य विजय पूरी और जेएससीए के सिमडेगा से चुने गए सदस्य श्रीराम पूरी के नेतृत्व में रांची पहुंचा था। इस टीम में सुनील सहाय, सुहैब शाहिद, दिलीप तिर्की, सुनील कुमार, आशीष शास्त्री, दीपक अग्रवाल रिंकू, तौकीर उस्मानी, शशि मिश्रा, मोहम्मद तस्सु खान, अमन मिश्र, राकेश जायसवाल सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow