पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मिलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, हर संभव मदद का दिया भरोसा

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मिलीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Share
Link copied

रीता कुमारी 

रांची के दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में भर्ती पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ विमल लकड़ा की पत्नी कांति बा और समाजसेवी अनिल अभिताभ पन्ना भी मौजूद थे। मंत्री ने विमल लकड़ा के स्वास्थ्य और घटना की विस्तृत जानकारी ली।

डॉक्टरों की टीम विमल लकड़ा के इलाज और देखभाल में दिन-रात जुटी हुई है, और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विमल लकड़ा को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि विमल लकड़ा जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच पहले की तरह हंसी-खुशी जीवन व्यतीत करें।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow