20250708 165943

रांची नगर निगम की सख्ती: बिना लाइसेंस दुकानों पर कार्रवाई, 3 दिन में ट्रेड लाइसेंस का अल्टीमेटम

रांची नगर निगम की सख्ती: बिना लाइसेंस दुकानों पर कार्रवाई, 3 दिन में ट्रेड लाइसेंस का अल्टीमेटम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुमारी किरण

रांची, 8 जुलाई 2025: रांची नगर निगम ने शहर में अवैध रूप से चल रहे व्यवसायों पर नकेल कसने के लिए मंगलवार को अपर बाजार और बूटी मोड़ इलाकों में बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित कई दुकानों और प्रतिष्ठानों की पहचान की गई, जिन्हें तीन दिनों के भीतर लाइसेंस लेने का कड़ा निर्देश दिया गया है।

अपर बाजार में पांच दुकानों पर निगम की नजर

निगम की टीम ने अपर बाजार में विशाल टायर, राजस्थान मोटर, शेट्टी टायर, मूलचंद जैन एंड संस और विजय टायर की जांच की। इन सभी दुकानों के पास वैध ट्रेड लाइसेंस नहीं था। निगम ने इन दुकानदारों को नोटिस थमाते हुए तत्काल लाइसेंस बनाने की हिदायत दी।

बूटी मोड़ में 14 प्रतिष्ठानों की स्कैनिंग

बूटी मोड़ क्षेत्र में भी निगम ने 14 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इनमें अभय मेडिकल, शंकर नर्सरी, अन्नू इलेक्ट्रिकल, रामा होटल, सोना स्वीट्स, प्रेमा हॉस्पिटल, बाबा कैफे और सिमरन स्टेशनरी जैसे नाम शामिल हैं। इनमें से किसी के पास भी मान्य ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया।

तीन दिन का समय, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

नगर निगम ने सभी उल्लंघनकर्ताओं को तीन दिनों के भीतर ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करने का अंतिम मौका दिया है। सहायक प्रशासक चन्द्रदीप कुमार ने चेतावनी दी, “समयसीमा में लाइसेंस नहीं बनवाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।” उन्होंने बताया कि ऐसे अभियान शहर के अन्य हिस्सों में भी जल्द शुरू होंगे।

निगम का मिशन: नियमों का पालन और राजस्व संरक्षण
इस अभियान में नगर प्रबंधक, कर संग्रहकर्ता और श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के प्रतिनिधि भी शामिल थे। निगम का लक्ष्य शहर में व्यापारिक गतिविधियों को नियमों के दायरे में लाना और राजस्व हानि को रोकना है।

 

Share via
Share via