जमशेदपुर: रंगदारी और सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के आरोप में तीन गिरफ्तार

जमशेदपुर: रंगदारी और सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के आरोप में तीन गिरफ्तार

जमशेदपुर: रंगदारी और सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के आरोप में तीन गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर, 8 जुलाई : उलीडीह ओपी पुलिस ने रंगदारी मांगने और सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए फोटो वायरल करने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितेश सिंह, अशोक गुप्ता और राजकुमार मुखिया उर्फ राज बच्चा के रूप में हुई है। मंगलवार को पटमदा डीएसपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

डीएसपी ने बताया कि मामले का संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हथियार और मोबाइल फोन के साथ धर दबोचा। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड कर वायरल की थीं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है और आगे की जांच जारी है।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now