कल्पना सोरेन ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई के श्राद्ध में पहुंचीं, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस
गांडेय : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के भाई स्वर्गीय भरत कपूर के श्राद्ध कार्यक्रम के अंतिम दिन उनके पैतृक गांव पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में वे और उनका परिवार पूरी तरह से उनके साथ हैं। इस दौरान उनके साथ कई अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को इस कठिन समय में भावनात्मक सहारा प्रदान किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ज्ञात हो कि भरत कपूर का हाल ही में हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र और नेक व्यक्तित्व का धनी बताया था। कई नेताओं और मंत्रियों ने भी उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया।

















