20250715 170431

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का किया स्वागत, भारत रत्न की मांग

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के 18 दिन के ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर पृथ्वी पर लौटने पर भव्य स्वागत किया है। एसोसिएशन ने इस उपलब्धि को राष्ट्रीय गौरव का क्षण बताते हुए पूरे देश को बधाई दी है और भारत सरकार से मांग की है कि शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि शुभांशु शुक्ला ने अपने मिशन के माध्यम से न केवल भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी श्रेष्ठता को विश्व पटल पर प्रदर्शित किया, बल्कि देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी स्थापित किया है। यह उपलब्धि राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। हम भारत सरकार से अनुरोध करते हैं कि उनके इस अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन का मानना है कि शुभांशु जैसे साहसी और समर्पित व्यक्तियों को सर्वोच्च सम्मान देकर नई पीढ़ी को विज्ञान, तकनीक और नवाचार की दिशा में प्रेरित किया जा सकता है। एसोसिएशन ने उन्हें “भारत का गौरव और युवाओं की प्रेरणा” बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share via
Share via