20250716 101400

झारखंड के बोकारो में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: दो नक्सली ढेर, कोबरा जवान घायल

झारखंड के बोकारो जिले के लुगू पहाड़ी क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है, जबकि कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के मूवमेंट की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने लुगू और झुमरा पहाड़ी के बीच जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग जारी है और सर्च ऑपरेशन चल रहा है। नेटवर्क की कमी के कारण पूरी जानकारी मिलने में देरी हो रही है। सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही मुठभेड़ की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर रखा है और सघन तलाशी अभियान जारी है। इस मुठभेड़ को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Share via
Share via