Jamshedpur: Locals rescued a teenager who was being swept away at Swarnarekha Ghat.

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा घाट में बह रहे किशोर को स्थानीय लोगों ने बचाया, पुलिस ने परिजनों से किया संपर्क

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा घाट पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किशोर नदी के तेज बहाव में बहने लगा। घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में उतरकर किशोर को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को अपने संरक्षण में लेकर थाने ले गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किशोर गोलमुरी क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह घर में परिजनों की डांट से नाराज होकर स्वर्णरेखा घाट पहुंचा था। इसके बाद उसने नदी में छलांग लगा दी। नदी का बहाव तेज होने के कारण वह पानी की धारा में बहने लगा।

RKDF
advertisement

घाट पर मौजूद लोगों की नजर जब किशोर पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल उसे बचाने का प्रयास शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बचाव के दौरान किशोर लगातार कह रहा था कि उसे बचाया नहीं जाए और वह मरना चाहता है। इसके बावजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत नहीं हारी और काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को थाने ले गई। पुलिस ने उससे पूछताछ करने के साथ उसे समझाने-बुझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि पुलिस किशोर के परिजनों से संपर्क करने में जुटी है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित उसके परिवार को सौंपने का प्रयास किया जा रहा है।

समय रहते किशोर की जान बचाने वाले स्थानीय लोगों की तत्परता की सराहना की जा रही है।

इसे भी पढ़ें
जमशेदपुर : बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर पर ऑटो चालकों और कार सवार में मारपीट, कई घायल
इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर : बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर पर ऑटो चालकों और कार सवार में मारपीट, कई घायल

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर के पास ऑटो चालकों और कार सवार के बीच विवाद के बाद मारपीट हो…

जमशेदपुर : विजया गार्डन की 10वीं मंजिल से गिरकर टाटा स्टील के पूर्व चीफ की मौत, पुलिस जांच में जुटी
इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर : विजया गार्डन की 10वीं मंजिल से गिरकर टाटा स्टील के पूर्व चीफ की मौत, पुलिस जांच में जुटी

अश्वनी पाठक | जमशेदपुर जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित विजया गार्डन फेज-7 में सोमवार तड़के टाटा स्टील के मर्चेंट…

जमशेदपुर : नो-एंट्री में भारी वाहनों पर रोक नहीं लगी तो सड़क पर उतरूंगी : पूर्णिमा साहू
इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर : नो-एंट्री में भारी वाहनों पर रोक नहीं लगी तो सड़क पर उतरूंगी : पूर्णिमा साहू

एग्रिको हादसे में पिता-पुत्र की मौत पर विधायक ने जताया गहरा दुख, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी अश्वनी पाठक, जमशेदपुर। एग्रिको…

चाईबासा में 170 कराटेकारों की ग्रेडिंग परीक्षा, तकनीक से लेकर अनुशासन तक की हुई परख
इसे भी पढ़ें

चाईबासा में 170 कराटेकारों की ग्रेडिंग परीक्षा, तकनीक से लेकर अनुशासन तक की हुई परख

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम में कराटे सीख रहे बच्चों के लिए रविवार का दिन परीक्षा और प्रदर्शन का रहा। संत जेवियर स्कूल चाईबासा…