पाकुड़ : झारखंड: सड़क के अभाव में खाट पर बेटे को अस्पताल ले गया पिता तस्वीर वायरल

पाकुड़ : झारखंड: सड़क के अभाव में खाट पर बेटे को अस्पताल ले गया पिता तस्वीर वायरल

Share
Link copied

पाकुड़, झारखंड: सड़क के अभाव में खाट पर बेटे को अस्पताल ले गया पिता तस्वीर वायरल

पाकुड़  : झारखंड के पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड में डूमरचीर पंचायत के बड़ा बास्को पहाड़ गांव में सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के अभाव ने एक बार फिर ग्रामीणों की मुश्किलें उजागर की हैं। गांव के निवासी कमला पहाड़िया को अपने बीमार बेटे बामना पहाड़िया को इलाज के लिए खाट पर टांगकर दो किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा।  अब इसकी तस्वीर वायरल हो गयी है । इस मार्मिक घटना ने इस  क्षेत्र में सड़क संपर्क की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को सामने ला दिया।

बताया जाता है बड़ा बास्को पहाड़ जैसे सुदूर आदिवासी गांवों तक आज भी कोई पक्की सड़क नहीं है। कमला पहाड़िया को अपने बेटे को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों और रिश्तेदारों की मदद लेनी पड़ी। खाट पर लादकर बच्चे को मुख्य सड़क तक ले जाया गया, जहां से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इस क्षेत्र में यह कोई नई बात नहीं है; स्थानीय लोग लंबे समय से बीमारों को इसी तरह खाट पर ढोकर अस्पताल ले जाने को मजबूर हैं।

यह घटना विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) जैसे पहाड़िया समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों को बयां कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के अभाव में न तो वाहन गांव तक पहुंच पाते हैं और न ही आपात स्थिति में समय पर मदद मिल पाती है।

स्थानीय प्रशासन से बार-बार मांग के बावजूद सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने सरकार से तत्काल सड़क निर्माण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow