सुदेश महतो ने किया आजसू पार्टी का संगठन विस्तार, प्रवीण प्रभाकर बने केंद्रीय उपाध्यक्ष
रांची : आजसू पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी, युवा आजसू और छात्र आजसू में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इस संगठन विस्तार के तहत वरिष्ठ नेता और झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर को केंद्रीय उपाध्यक्ष, दीपक महतो को केंद्रीय महासचिव और संजय मेहता को केंद्रीय महासचिव-सह-प्रवक्ता बनाया गया है।
पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने नियुक्तियों की घोषणा करते हुए बताया कि बसंत महतो, कुमुद वर्मा और चंद्रशेखर सिंह छोटू को केंद्रीय सचिव, जबकि मुन्नू अख्तर को हजारीबाग जिला सचिव नियुक्त किया गया है।
युवा और छात्र इकाई को गतिशील बनाने के लिए भी कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। ऋतुराज शाहदेव को आजसू छात्र संघ का केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष, मो कैफ को युवा आजसू का दक्षिणी छोटानागपुर सह-प्रभारी और संजय साहू को रांची जिला सचिव बनाया गया है।
रामचंद्र सहिस ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी पार्टी के लक्ष्यों को प्राप्त करने में प्रगतिशील नेतृत्व प्रदान करेंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, प्रधान महासचिव मुकुंद मेहता, हरेलाल महतो, संतोष महतो, श्रीमती यशोदा देवी, रांची जिप अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भगत, सागेन हांसदा, अजय सिंह, टिकैत महतो, इम्तियाज अहमद नज़्मी, उमेश उरांव, संजीव महतो, अजय कुमार, महेश राय और चतुरानन पांडे सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।
सुदेश महतो ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यकुशलता की सराहना की।


















