देवघर हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने जताया गहरा शोक, X पर पोस्ट कर दी संवेदना

देवघर हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने जताया गहरा शोक, X पर पोस्ट कर दी संवेदना

Share
Link copied

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास हुए दर्दनाक बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं की जान चली गई, जिसके बाद सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

सीएम सोरेन ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति दें।”

इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow