दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Share
Link copied

रामगढ़ : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज उनके पैतृक आवास नेमरा, रामगढ़ में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर मंत्री इरफान अंसारी, दीपिका पाण्डेय, शिल्पी नेहा तिर्की, झारखंड प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव एवं विधायक ममता देवी ने शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

नेताओं ने दिशोम गुरु के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति व धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

शिबू सोरेन, जिन्हें झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता के रूप में जाना जाता है, ने राज्य के विकास और आदिवासी समुदाय के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी स्मृति में यह श्रद्धांजलि सभा उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक रही।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow