झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने दी दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज उनके पैतृक आवास नेमरा, रामगढ़ में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय प्रसाद ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पुत्र धर्म के साथ बखूबी निर्वाह कर रहे राजधर्म
न्यायाधीश संजय प्रसाद ने दिशोम गुरु के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मुलाकात में दिशोम गुरु के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को लेकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।

















