पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से ED ने की 9 घंटे की पूछताछ, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा है मामला

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से ED ने की 9 घंटे की पूछताछ, ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली : पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को एक अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 9 घंटे तक पूछताछ की। 38 वर्षीय रैना सुबह करीब 11 बजे दिल्ली में ED के कार्यालय पहुंचे, जहां उनकी मौजूदगी दर्ज की गई और उनके बयान को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, यह पूछताछ 1xBet नामक सट्टेबाजी ऐप से संबंधित थी, जिसमें रैना का कुछ प्रचार या समर्थन के जरिए जुड़ाव होने की बात सामने आई है। ED ने रैना से उनके ऐप के साथ संबंध, प्रचार के लिए मिली फीस और ऐप के प्रतिनिधियों के साथ उनके संवाद के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी। सूत्रों के अनुसार, रैना से करीब 10 तीखे सवाल पूछे गए।

ED अवैध सट्टेबाजी ऐप्स की जांच कर रहा है, जिन पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और कर चोरी का आरोप है। इस मामले में रैना के अलावा अन्य हाई-प्रोफाइल हस्तियों, जैसे राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और लक्ष्मी मांचू से भी पूछताछ की जा चुकी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now