झारखंड की जूनियर महिला हॉकी टीम ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लहराया परचम, खिलाड़ियों का हुआ भव्य सम्मान

झारखंड की जूनियर महिला हॉकी टीम ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लहराया परचम, खिलाड़ियों का हुआ भव्य सम्मान

Share
Link copied

रांची : हॉकी इंडिया द्वारा 01 से 12 अगस्त तक आयोजित जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की जूनियर महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजयी टीम के सभी खिलाड़ी बुधवार देर शाम रांची पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

गुरुवार को खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड के निदेशक शेखर जमुआर (IAS) ने विजेता टीम की सभी 18 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी और मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि की सराहना की। सम्मान समारोह में झारखंड ओलंपिक संघ के श्री शिवेंद्रू दुबे, हॉकी झारखंड के महासचिव श्री विजय शंकर सिंह सहित खेल विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

विजेता टीम की सभी खिलाड़ी झारखंड सरकार द्वारा रांची, सिमडेगा और खूंटी में संचालित सेंटर फॉर एक्सीलेंस तथा आवासीय हॉकी सेंटर से प्रशिक्षित हैं। इन केंद्रों ने राज्य में हॉकी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसका परिणाम इस चैंपियनशिप में झारखंड की ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया है।

शेखर जमुआर ने कहा, “झारखंड की बेटियों ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे देश में राज्य का नाम रोशन किया है। हमें इन खिलाड़ियों पर गर्व है, और हम उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।”

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow