सिमडेगा में विधायक भूषण बाड़ा के प्रयासों से खेलों का विकास: जोसिमा खाखा

सिमडेगा में विधायक भूषण बाड़ा के प्रयासों से खेलों का विकास: जोसिमा खाखा

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा के पाकरटांड, खंजालोया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सिमडेगा को खेल प्रतिभाओं का गढ़ बताते हुए कहा कि यहाँ के हॉकी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

जोसिमा खाखा ने विधायक भूषण बाड़ा के खेल प्रेम और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधायक के अथक प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के बुनियादी ढांचे में सुधार हो रहा है, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिल रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास का पाठ पढ़ाता है।

खाखा ने बताया कि विधायक भूषण बाड़ा गांव-गांव में खेल मैदानों के विकास, खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और उपकरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनका लक्ष्य सिमडेगा को फिर से हॉकी का गढ़ बनाना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रहें और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें।

प्रतियोगिता में डोभापानी और कोबांग के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें डोभापानी ने 1-0 से जीत हासिल की। इस अवसर पर पल्ली पुरोहित फा. रंजित डुंगडुंग, सजदा खातून, उर्मिला केरकेट्टा, प्रतिमा कुजुर, शोभेंन, अंजलि रानी, जूली, तारसीला खड़िया, जोसेफ, माइकल खड़िया, समीर टेटे सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now