झारखंड के आनंद विजय लकड़ा को राष्ट्रीय स्तर पर स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0 में प्रथम सम्मान

झारखंड के आनंद विजय लकड़ा को राष्ट्रीय स्तर पर स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0 में प्रथम सम्मान

रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यालय, दिल्ली में अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर “स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से आए स्टार्टअप और स्वरोज़गार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को केंद्र सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के रांची से ताल्लुक रखने वाले आनंद विजय लकड़ा ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और युवाओं को प्रेरित करने के लिए प्रथम पुरस्कार हासिल किया। इस उपलब्धि पर झारखंड में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आनंद विजय लकड़ा को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा, “यह झारखंड और भाजपा के लिए गर्व का क्षण है कि आनंद विजय लकड़ा ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हमें डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।”

कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात, प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमल खान, मोर्चा प्रभारी सोना खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष क़ाज़िम कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष तारीक इमरान, मोहम्मद जफर, मौलाना मतीन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के महानगर अध्यक्ष आलमगीर अंसारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद कमल खान ने प्रस्तुत किया। यह सम्मान झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और स्टार्टअप व नवाचार के क्षेत्र में राज्य की बढ़ती पहचान को दर्शाता है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now