साहिबगंज में ईडी की छापेमारी: कबाड़ी कारोबारी नवीन कुमार दास के घर पर कार्रवाई, CRPF जवान तैनात

साहिबगंज में ईडी की छापेमारी: कबाड़ी कारोबारी नवीन कुमार दास के घर पर कार्रवाई, CRPF जवान तैनात

Share
Link copied

साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज शहर में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला में कबाड़ी का कारोबार करने वाले नवीन कुमार दास उर्फ बबलू के घर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।

ईडी की गोवा शाखा से पहुंची दो सदस्यीय टीम के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के लगभग आधा दर्जन जवान मौके पर मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी जीएसटी से जुड़े एक मामले को लेकर की जा रही है। हालांकि, अभी तक छापेमारी में क्या बरामद हुआ है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ईडी की यह कार्रवाई सुबह से जारी है, और स्थानीय लोग इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। नवीन कुमार दास उर्फ बबलू के कारोबारी गतिविधियों की जांच के लिए ईडी की टीम ने उनके आवास को पूरी तरह घेर लिया है। इस छापेमारी के पीछे का कारण और इससे जुड़े विस्तृत तथ्य अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह कार्रवाई किसी बड़े वित्तीय अनियमितता से संबंधित हो सकती है।

स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी इस कार्रवाई में सहयोग कर रहे हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल, ईडी की कार्रवाई को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow