20250821 190531

झारखंड की ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री से मिले डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

नई दिल्ली: झारखंड बीजेपी के महामंत्री सह राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य की गंभीर समस्याओं और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डॉ. वर्मा ने प्रधानमंत्री को बताया कि बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण के कारण झारखंड की जनसंख्या संरचना में तेजी से बदलाव हो रहा है, जो सामाजिक और सांस्कृतिक संतुलन के लिए खतरा बन रहा है। उन्होंने कोयला चोरी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को राज्य के लिए संकट का कारण बताया। साथ ही, संथाली आदिवासी आंदोलनकारी नेता सूर्य नारायण हाँसदा की पुलिस द्वारा कथित सुनियोजित हत्या की घटना को राज्य में उथल-पुथल का प्रमुख कारण बताया। इसके अलावा, भ्रष्टाचार में डूबी राज्य सरकार ने झारखंड की प्रगति और जनता के विश्वास को गहरी ठेस पहुंचाई है।

डॉ. वर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा झारखंड में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से झारखंड की इन चुनौतियों का समाधान संभव है।

Share via
Share via