रिम्स कैंटीन विवाद: स्वास्थ्य मंत्री का सख्त एक्शन, कैंटीन सील, निदेशक पर बर्खास्तगी की मांग

रिम्स कैंटीन विवाद: स्वास्थ्य मंत्री का सख्त एक्शन, कैंटीन सील, निदेशक पर बर्खास्तगी की मांग

रांची : रांची के रिम्स अस्पताल में कैंटीन की चाय पीने से जूनियर डॉक्टर की तबीयत बिगड़ने की घटना ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। कैंटीन संचालक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और कैंटीन को सील कर दिया गया है। साथ ही, मामले की त्वरित जांच के आदेश दिए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य मंत्री ने सख्त लहजे में कहा, “दोषी चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने रिम्स की बदहाल स्थिति के लिए निदेशक को जिम्मेदार ठहराया और तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कि रिम्स निदेशक ने अस्पताल को राजनीति का अड्डा बना दिया है, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डॉ. अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रिम्स निदेशक को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैं न्यायालय का सम्मान करता हूं, लेकिन निदेशक का गैर-जिम्मेदाराना रवैया और लापरवाही अस्वीकार्य है। बर्खास्तगी की मांग के पीछे उनका तर्क है कि इससे बिना किसी दबाव के जनहित और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जा सकेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं और संस्थानों में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। जनहित और डॉक्टरों की सुरक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस घटना ने रिम्स के प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच के नतीजे जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now