20250823 191849

डॉ. रामदयाल मुंडा की 86वीं जयंती पर आजसू पार्टी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची : आजसू पार्टी ने झारखंड आंदोलनकारी और पद्मश्री से सम्मानित स्व. डॉ. रामदयाल मुंडा की 86वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने मोराबादी, रांची स्थित डॉ. मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुदेश महतो ने कहा कि डॉ. रामदयाल मुंडा ने आजसू के आंदोलन को बौद्धिक दिशा प्रदान की और झारखंडी संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई। वे झारखंड की आत्मा थे और उनके विचार आजसू पार्टी के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेंगे। उन्होंने कहा, “डॉ. मुंडा ने आजसू की स्थापना के साथ झारखंड आंदोलन को नई ऊर्जा दी। जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने और सरहुल पर्व को महोत्सव का स्वरूप देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।”

श्रद्धांजलि सभा में आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, नजरुल हसन हाशमी, जिलाध्यक्ष संजय महतो, डॉ. पार्थ परितोष, छात्र संघ के ओम वर्मा, बबलू महतो, ऋतुराज शाहदेव, सचिन महतो, कुमुद वर्मा, सुलेंद लिंडा, प्रताप सिंह, दया शंकर झा, अजीत कुमार, सौरभ यादव सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share via
Share via