20250823 202417

नांदेड़ में आदिवासी सुवर्ण महोत्सव: बंधु तिर्की ने दी आदिवासी एकता की हुंकार

नांदेड़: ऑल ट्राइबल कम्युनिटी मेंबर्स नांदेड़ द्वारा आयोजित आदिवासी क्षेत्रबंधन कायामुक्ती अधिनियम छूट (Tribal Area Restriction Law Exemption) के सुवर्ण महोत्सव (Golden Jubilee 2025) का भव्य आयोजन नांदेड़ में किया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री शिवाजीराव मोघे और यवतमाळ जिला कांग्रेस कमिटी के मुख्य सचिव जितेंद्र शिवाजी मोघे ने बंधु तिर्की का हार्दिक स्वागत किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंच से संबोधित करते हुए बंधु तिर्की ने आदिवासी समाज की एकता पर बल देते हुए कहा, “आज आदिवासियों की स्थिति चिंताजनक है। यह समय चुनौतियों से भरा है, लेकिन यदि हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, तो कोई भी कठिनाई हमें रोक नहीं सकती। आदिवासियों को अपने अधिकारों और अस्मिता की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा।” उन्होंने महाराष्ट्र और झारखंड सहित पूरे देश में आदिवासी समाज की आवाज को बुलंद करने की आवश्यकता पर जोर दिया। तिर्की ने महाराष्ट्र के आदिवासी नेताओं के साथ मिलकर आदिवासी हक और अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने का आह्वान किया।

इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्या में आदिवासी जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और समुदाय के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम ने आदिवासी एकता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share via
Share via