हिंदी साहित्य भारती झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष बने अजय राय

हिंदी साहित्य भारती झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष बने अजय राय

Share
Link copied

रांची : हिंदी साहित्य भारती की केंद्रीय निर्णायक समिति ने सर्वसम्मति से अजय राय को झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्ति हिंदी भाषा और साहित्य को समाज की मुख्यधारा में और सशक्त करने के उद्देश्य से की गई है।

केंद्रीय (अंतरराष्ट्रीय) अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र शुक्ल ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अजय राय की संगठनात्मक क्षमता, सामाजिक सक्रियता और साहित्य के प्रति समर्पण से झारखंड में हिंदी साहित्य को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं झारखंड की समृद्ध साहित्यिक और लोक-संस्कृति को राष्ट्रीय व वैश्विक मंच पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। मेरा विशेष ध्यान युवाओं में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने और साहित्यिक गतिविधियों को ग्रामीण स्तर तक ले जाने पर होगा।”

हिंदी साहित्य भारती लंबे समय से साहित्यिक गोष्ठियों, कवि सम्मेलनों और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से हिंदी भाषा और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रही है। अजय राय के नेतृत्व में झारखंड इकाई को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है।

राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने इस नियुक्ति को संस्था और झारखंड के साहित्यिक जगत के लिए गौरवपूर्ण बताया। डॉ. अरुण सज्जन, राकेश कुमार, संजय सराफ, संजीव दत्ता, अभय पांडेय, राजेश कुमार, संजीत कुमार, देवानंद राय, आलोक झा, बीर बहादुर सिंह, रमेश साहू, अनिकेत सिंह, मुकेश साहू, अमित कश्यप सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अजय राय को बधाई दी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow