20250826 202051

जिला समन्वय समिति (DCC-NRLM उपसमिति) की बैठक: रांची में उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा

रांची : उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति (DCC-NRLM उपसमिति) की बैठक जिला परिषद, रांची के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के डीपीएम निशिकांत नीरज ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों के अनुरूप समूह क्रेडिट लिंकेज, ऋण निकासी, बीमा क्लेम सेटलमेंट और व्यक्तिगत ऋण की प्रगति का डाटा प्रस्तुत किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उप विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम सेटलमेंट में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने और लंबित बीमा दावों को अधिकतम दो सप्ताह में निपटाने के लिए बैंक/बीमा कंपनी द्वारा नोडल मोबाइल नंबर जारी करने का निर्देश दिया।

बैठक में बैंक शाखाओं में लंबित दस्तावेजों, क्रेडिट लिंकेज और व्यक्तिगत ऋण से संबंधित मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंडों में बैंक कैंप आयोजित करने का आदेश दिया गया, जिसमें बैंक लिंकेज, मुद्रा लोन आवेदन और सिविल जांच की प्रक्रिया पूरी की जाए।

इसके अतिरिक्त, 300 से अधिक समूह खातों वाली बैंक शाखाओं में एक से अधिक बैंक सखी नियुक्त करने और इम्युर्शन साइट डेवलपमेंट पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में बैंक ऑफ इंडिया के जोनल मैनेजर, JRGB के रीजनल मैनेजर, अन्य बैंकों के वरीय अधिकारी, RSETI और RUDSETI के निदेशक, LDM रांची, JSLPS के डीएम (FI और EP), BPM, BPO-FI, और SA-DHAN के जिला समन्वयक उपस्थित थे।

Share via
Share via