पिता की डांट से नाराज बेटी ने लगाई फांसी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुडरूम गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने पिता की डांट से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कुडरूम महतो टोली निवासी रेशमा केरकेट्टा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रेशमा को किसी बात को लेकर उसके पिता बेंजामिन केरकेट्टा ने डांटा था, जिससे वह काफी नाराज थी। बुधवार सुबह रेशमा ने अपने पिता से शौच के लिए बाहर जाने की बात कहकर घर से निकली। कुछ देर बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
यह घटना स्थानीय समुदाय में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

















