20250830 205515

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर रांची में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक

रांची : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (15 सितंबर) और मॉप-अप दिवस (19 सितंबर) के सफल आयोजन के लिए आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, और महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला व प्रखंड स्तर के सभी संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) प्रवीण कुमार सिंह ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के महत्व और इसकी तैयारियों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रांची जिले में 1 से 19 वर्ष की आयु के कुल 8,61,803 बच्चों और किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल दवा दी जाएगी।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी विभागों को इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिले का कोई भी बच्चा इस दवा से वंचित न रहे। इसके लिए शिक्षा विभाग को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी निजी विद्यालयों, तकनीकी संस्थानों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में निर्धारित तिथियों पर दवा वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए जिला स्तर पर एक स्कूल का चयन भी किया गया।

सिविल सर्जन सदर डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि जिला और प्रखंड स्तर पर रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन किया जाएगा, जो किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, क्षेत्रीय प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह, महिला एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा और स्वास्थ्य) सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने सभी हितधारकों से अपील की कि इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें, ताकि रांची जिला कृमि मुक्ति के लक्ष्य को प्राप्त कर सके।

Share via
Share via